{"_id":"6a96ec27be2df567c80525b7","slug":"bar-association-elections-saurabh-elected-treasurer-unopposed-13-lawyers-in-the-fray-for-five-posts-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139397-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव: सौरभ कोषाध्यक्ष निर्विरोध, पांच पदों पर 13 अधिवक्ता मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव: सौरभ कोषाध्यक्ष निर्विरोध, पांच पदों पर 13 अधिवक्ता मैदान में
विज्ञापन
01jjrp16- झज्जर। नामांकन की जांच करते चुनाव अधिकारी। संवाद
- फोटो : आवाज सुनो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में मंगलवार को नामांकन वापसी व छंटनी की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान किसी भी अधिवक्ता ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अधिवक्ताओं के नामांकन सही पाए गए, जिससे चुनावी तस्वीर साफ हो गई।
अब पांच पदों के लिए कुल 13 अधिवक्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक अधिवक्ता का नामांकन प्राप्त हुआ था। इसके चलते कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं होंगे। अधिवक्ता सौरभ इस पद पर निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं। चुनाव के दिन सौरभ को कोषाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बार कौंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव होंगे। आगामी 11 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके बाद सभी विजयी अधिवक्ताओं के नामों की घोषणा होगी। उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया और छंटनी मंगलवार को संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी राम कुंवार वर्मा, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, सुनील कोडान, सुखवीर कादयान, राकेश पुनिया, रविंद्र कौशिक, प्रवेश छिक्कारा और खुशी लाल मौजूद थे। इनकी उपस्थिति में नामांकन पत्र वापसी और छंटनी की प्रक्रिया पूरी की गई। दो दिनों में कुल 14 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया था। नामांकन वापसी के दिन किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
छंटनी के दौरान सभी अधिवक्ताओं के नामांकन पत्रों को सही पाया गया। चुनाव अधिकारी पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएंगे। उनकी देखरेख में ही मतदान और मतगणना का कार्य होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव बार कौंसिल के नियमों के अनुसार हों। अधिकारियों की मौजूदगी में ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इंसेट
ये अधिवक्ता अब रहेंगे मैदान में
-प्रधान पद के लिए अजय डागर, अजित सिंह सोलंकी, अधिवक्ता मनोज कुमार गौड़ चुनाव लड़ेंगे।
-उप-प्रधान पद के लिए आशिन कोडान, अधिवक्ता संजय कुमार चुनाव लड़ेंगे।
-महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित अतिरिक्त उप-प्रधान पद के लिए मीना कुमारी, प्रीतम कौर चुनाव लड़ेंगी।
-सचिव पद के लिए अमर सिंह राज्यान, कृष्ण गुलिया, मोहित शर्मा, ऋषि अहलावत चुनाव लड़ेंगे।
-महिलाओं के लिए आरक्षित सह-सचिव पद के लिए मनीता, मंजू सैनी चुनाव लड़ेंगी।
-कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ का एकमात्र नामांकन आया, जो कि निर्विरोध विजयी हैं।
वर्जन
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। छह पदों के लिए 14 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। किसी भी अधिवक्ता ने नामांकन वापस नहीं लिया। सभी अधिवक्ताओं के नामांकन सही पाए गए है। अब पांच पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सौरभ निर्विरोध विजयी हो गए। उनको चुनाव के दिन कोषाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।-आरके वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन