{"_id":"58ce9f124f1c1be5431a156c","slug":"arrested-for-defrauding-foreigners-arrested-on-delhi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाले दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाले दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
shiprapath
- फोटो : Demo pic
विदेशों में मोटी तनख्वाह पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने आरोपी बलजीत सिंह उर्फ राजा को दिल्ली एयरपोर्ट पर जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजा बैंकाक भाग गया था और वह रविवार को किसी काम से भारत आया था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह ने व्हाइट विजन ओवरसीज कंसलटेन्सी सर्विसेज नाम से कम्पनी बनाई। आरोपियों ने इसके माध्यम से पिछले पांच महीने में कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 150 व्यक्तियों के साथ ठगी की। इन्होंने मेडिकल के नाम पर प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपए लेकर हड़प लिए। लेकिन, एक भी व्यक्ति को विदेश नहीं भेजा। कंपनी ने चूरू, जयपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी ठगी की है। इसके बाद ये लोग बैंकाक भाग गए।
इनमें से एक आरोपी बलजीत सिंह उर्फ राजा 19 मार्च को अपनी मां को लेने बैंकाॅक से दिल्ली आया था। इसकी सूचना पर जयपुर से गए सब इंस्पेक्टर हनुमानराम व कांस्टेबल महेशचंद ने उसे स्थानीय एयरपोर्ट आॅथरिटी की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos
फर्जी वीजा की कॉपी देकर जयपुर स्थित आॅफिस बंद करके फरार हो गए
गौरतलब है कि इस संबंध में कृष्णा नगर, झोटवाड़ा निवासी आबिद अली ने 21 जनवरी को शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। जिसमें कम्पनी के अकमजीत व लक्की पर उससे तथा उसके दोस्तों से 30-30 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। आरोपी इन्हें फर्जी वीजा की कॉपी देकर जयपुर स्थित आॅफिस बंद करके फरार हो गए।
कुछ दिन पहले पुलिस को आरोपी अकमजीत सिंह की उसके सहयोगियों के साथ होटल इम्बलेम, पुरानी दिल्ली रोड गुडगांव में ठहरने की सूचना मिली थी। तब पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर धोलाकुआं से कंपनी के मैनेजर नरेन्द्र सिंह उर्फ लक्की व सहयोगी विमल मसिर उर्फ पट्टी निवासी पंजाब को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी। इसके पहले ही कंपनी का डायरेक्टर अकमजीत सिंह और उसका सहयोगी बलजीत सिंह उर्फ राजा मौका पाकर विदेश भाग गए।