फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Angry with son and daughter-in-law, the old lady jumped into the canal

बेटे-बहू से नाराज होकर आई वृद्धा ने लगाई नहर में छलांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Angry with son and daughter-in-law, the old lady jumped into the canal
खुर्जा। शिकारपुर रोड स्थित अपर गंग नहर में एक वृद्धा ने छलांग लगा दी। नहर में नहा रहे बच्चों ने देखा तो उन्होंने उसे निकालने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों ने किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घर पर बेटे बहू से विवाद होने के बाद वह नाराज होकर यहां आई थी और नहर में कूद कर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने वृद्धा के घर वालों को सूचना दे दी है। अलीगढ़ के जनपद के थाना पिसावा स्थित डेटा शैदपुर निवासी 78 साल की नीनावती पत्नी राजेन्द्र के मुताबिक उसके बेटे और दो बहूओ ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि उन लोगों से वृद्धा से कहीं जाकर मर जाने की बात कही। सोमवार को बेटे बहुओं से नाराज होकर वह घर से निकल पड़ी और टैंपो में बैठकर शिकारपुर रोड गांव शेहड़ा फरीदपुर के पास पहुंच गई। दोपहर करीब 12 बजे अपर गंग नहर में काफी संख्या में बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान वृद्धा ने नहर में छलांग लगा दी। बच्चों ने जब वृद्धा को नहर में डूबते हुए देखा तो उसे बचाने के लिए उसकी तरफ बढ़े। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बच्चों ने बुजुर्ग महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पानी में रहने के कारण वृद्धा की हालत खराब थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चों की मदद से वृद्धा को जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिवार के लोगों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed