{"_id":"576ed4de4f1c1b353db481f4","slug":"after-the-attack-chaotic-panic-in-pampore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंपोर में हमले के बाद मची अफरातफरी, दुकानें धड़ाधड़ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर में हमले के बाद मची अफरातफरी, दुकानें धड़ाधड़ बंद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों की तलाश जारी
- फोटो : ANI
पांपोर में शनिवार की शाम हुए आतंकी हमले के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। हाईवे पर आवागमन रोक दिया गया।
बताते हैं कि शाम के वक्त पांपोर बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। इसके साथ ही हाईवे पर भी अचानक वाहनों के पहिये थम गए। लोग गाड़ी बैक कर भागने लगे।
इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अचानक शुरू हुई फायरिंग से कुछ समझ में हीं नहीं आया। अचानक चीख तथा शोर मचने लगा। सुरक्षाबलों के जवान दौड़ते भागते नजर आए। अचानक शोर मचना शुरू हुआ कि आतंकी हमला हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद जिसे जहां जगह मिली उसने छिपकर अपनी जान बचाई। कई लोग बदहवास हालात में भागने के दौरान गिरकर घायल भी हो गए। फायरिंग की आवाज जब थमी तो छिपे लोग बाहर निकले और घरों को गए।

Trending Videos
आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद
आतंकियों से बरामद हथियार
- फोटो : Amar Ujala
पांपोर में मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 रायफल और भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। कई हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। आपरेशन के बाद सर्च आपरेशन में उनके पास से यह बरामदगी की गई।
भाजपा ने की हमले की निंदा
भाजपा ने पांपोर हमले की निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, विधायक राजेश गुप्ता, गगन भगत आदि ने हमले में मारे गए शहीदों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग उनके परिवार के साथ खड़ा है।