फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Advance registration for this year more than 25 thousand

आतंकी हमलों को दरकिनार कर बाबा बर्फानी के भक्तों के हौसले बुलंद

Wed, 29 Jun 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 29 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Advance registration for this year more than 25 thousand
बाबा बर्फानी - फोटो : File Photo
आतंकी हमलों को दरकिनार करते हुए शिव भक्तों के हौसले बुलंद हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार यात्रा से पूर्व करीब 25 हजार ज्यादा एडवांस पंजीकरण हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अब तक 2.30 लाख श्रद्धालु पंजीक रण करवा चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शुक्रवार तड़के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना होगा।
विज्ञापन


दो जुलाई को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पहला जत्था आगे बढ़ेगा। देशभर से भोले के भक्तों का राज्य में पहुंचना शुरू हो गया है। यात्रा के लिए राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा (कश्मीर) तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे स्टेशन जम्मू के पास संगम बैंक्वेट हाल में श्रद्धालुओं के लिए टोकन सिस्टम शुरू करने के साथ सरस्वती और वैष्णवी धाम में करंट पंजीकरण शुरू किया गया। तीसरे केंद्र शालामार स्थित महाजन हाल में वीरवार से करंट पंजीकरण शुरू होगा। इसके साथ साधु-संतों के लिए श्री राम मंदिर पुरानी मंडी (पुराने मंदिर) में भी पंजीकरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जत्थे में यात्रियों के साथ साधु-संत शामिल होंगे। परेड ग्राउंड के साथ गीता भवन में भी साधु-संतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। आधार शिविर भगवती नगर से उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग पहले जत्थे को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


शहर भर में आधार शिविर सहित यात्रियों के ठहरने वाले अन्य स्थलों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को जत्थे की पूर्व रात को आधार शिविर में पहुंचना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed