{"_id":"54-14081","slug":"Chandigarh-14081-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
Chandigarh
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मौलीजागरां स्थित ससुराल में गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति जींद निवासी विक्रम को पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2792 में रहने वाली धनवंती ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले पिंकी अपने पति विक्रम के साथ भाई संजीव का हालचाल जानने मौलीजागरां आई थी। शादी के बाद से ही विक्रम पत्नी पिंकी पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वह घर लौटी तो पिंकी को बेड पर गले में चुन्नी डालकर लेटे देखा। उसने पिंकी को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। पिंकी के गले पर निशान थे। पुलिस ने विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।