फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   350 head constable will be promoted.

350 हेड कांस्टेबल पाएंगे प्रमोशन, बनेंगे विशेष दारोगा

Wed, 18 May 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 May 2016 09:48 AM IST
सार

  • दारोगा का वेतनमान पा रहे हैं 700 हेड कांस्टेबल  
  • 100 वाहन चालकों की नियुक्ति को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
350 head constable will be promoted.
police - फोटो : Bureau

विस्तार

45 साल के हेड कांस्टेबलों को जल्द ही विशेष श्रेणी के दारोगा पद पर प्रमोशन मिल जाएगा। सूबे में फिलहाल करीब 700 हेड कांस्टेबल दारोगा का वेतनमान पा रहे हैं। इस लिहाज से सरकार पर उनकी प्रोन्नति से आर्थिक बोझ नहीं बढे़गा। पहले चरण में 350 हेड कांस्टेबलों को दारोगा बनाने का प्लान है।

विज्ञापन


गृह मंत्री प्रीतम सिंह ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस से जुडे़ मुद्दों को सुलझाने की पहल की है। बैठक में ही 45 बरस के हेड कांस्टेबल को प्रमोशन देकर विशेष श्रेणी का दारोगा बनाने पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा पुलिस विभाग में वाहन चालकों के रिक्त 250 पदों के सापेक्ष 100 पदों पर भर्ती का फैसला हुआ।
विज्ञापन


जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने बताया कि सरकार ने फिलहाल 50 प्रतिशत हेड कांस्टेबलों को सेवा पंजिका के आधार पर विशेष श्रेणी का दारोगा बनाए जाने की सहमति दी है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी झील के नाम पर थाना
पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने टिहरी झील के नाम से नया थाना खोलने का प्रस्ताव शासन को भेेजा है। एडीजी ने बताया कि शासन ने थाना खोलने को मौखिक रूप से सहमति दे दी है। जल्द ही इस संबंध में आदेश निर्गत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed