फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   3 men arrested in murder case

गांव जासावास मर्डर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
3 men arrested in murder case
मृतक दिनेश - फोटो : AMAR UJALA
गांव जासावास में हुए मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।इन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 5 जुलाई को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया था।          महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने गांव जासावास में पानी के विवाद में हुई दिनेश की हत्या मामले में जय सिंह, अरुण, स्नेहपाल को गिरफ्तार किया है। 4 जुलाई को गांव जासावास निवासी राहुल ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें राहुल ने कहा कि गांव जासावास में उनके दादा का सांझे का एक ट्यूबवैल है। 4 जुलाई शनिवार की सुबह छह बजे उसके पिता दिनेश (40) और दूसरे पक्ष से जय सिंह, अरुण, स्नेहपाल में पानी के नंबर को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। राहुल का आरोप है कि जय सिंह, अरुण और स्नेहपाल ने तीनों ने मिलकर दिनेश की लाठी डंडों से पिटाई की।बाद में दिनेश का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक दिनेश के बेटे राहुल  ने की चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने तथा फोरेंसिक जांच की मांग रखी थी। रविवार को रोहतक में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन वापस महेंद्रगढ़ पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार करने से पहले परिजन थाने पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।जिसके बाद ग्रामीण वापस लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed