फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 million foreign exchange in the raids of ED

NGO संचालक के घर ईडी की छापेमारी, विदेशी मुद्रा और शराब बरामद

Wed, 19 Apr 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
20 million foreign exchange in the raids of ED
demo - फोटो : demo

एनजीओ संचालक के आवासीय परिसर में बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा की सूचना पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई की। आईटी पार्क स्थित दून ट्रफलगर में हुई इस कार्रवाई में अवैध रूप से रखी बीस लाख रुपए की विदेशी मुद्रा बरामद हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा विदेश शराब की बोतलें भी मिलीं हैं। पूछताछ में एनजीओ संचालक के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी मिली है। आईटी पार्क स्थित दून ट्रफलगर निवासी विनोद उनियाल यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट नाम की एक एनजीओ चलाता है।
विज्ञापन


ईडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि उनियाल के आवास पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा रखी है। जानकारी पर ईडी की टीम ने छापा मारा। लंबी जांच-पड़ताल के दौरान अफसरों को अमेरिकन डॉलर के अलावा सिंगापुर, ब्रिटेन, दुबई के अलावा थाईलैंड की करेंसी बरामद हुई। इसकी कुल कीमत बीस लाख रुपए की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा के संबंध में कोई सटीक जवाब न मिलने पर उनियाल के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। घर की छानबीन में ईडी की टीम को 21 बोतल विदेशी शराब भी मिली है।


इसे राजपुर पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर पुलिस उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला भी दर्ज कर रही है। जांच में पता चला है कि उनियाल के खिलाफ राजपुर थाने के अलावा टिहरी में आपराधिक मामले दर्ज हैं। देर रात तक ईडी टीम इस मुद्रा के जमा किए जाने के पीछे मायने तलाशती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed