फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 wardboys molested corona positive woman in sharda hospital

ग्रेटर नोएडाः अस्पताल में दो वार्डबॉय ने की कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Thu, 07 May 2020 04:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
2 wardboys molested corona positive woman in sharda hospital
सांकेतिक तस्वीर

नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात निंबस कंपनी के दो वार्ड बॉय ने नवजात को दूध पिलाने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर चिकित्सा अधिकारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक 20 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले अस्पताल में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। बुधवार को महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल में तैनात दो वार्ड बॉय ने नवजात को उसका दूध पिलाने और टेस्ट के लिए यूरिन लेने के नाम पर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसके चलते मैं उनका चेहरा ठीक से नहीं देख पाई। महिला ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी वहां से चले गए। महिला की आवाज सुनकर मौके पर अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि घटना के दौरान महिला की देखभाल के लिए तैनात नर्स वॉशरूम गई हुई थी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने नॉलेज पार्क थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान निंबस कंपनी के लवकुश और सुंदर के रूप में हुई है।

महिला ने 24 अप्रैल को नोएडा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान महिला की सोरोना जांच की गई थी और रिपोर्ट 3 मई को पॉजिटिव आई थी। महिला के पति व अन्य परिजन को क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। घटना के बाद महिला ने अपने पति को भी पूरे घटनाक्रम की कॉल कर जानकारी दी।


शिकायत के आधार पर दोनों कर्मचारियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed