फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   silver made dinner set in deepawali market

दीपावली बाजार : बाजार में अमीरों के लिए सजे हैं चांदी के बर्तन, दस किलोग्राम चांदी का है डिनर सेट

Sat, 03 Nov 2018 03:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Nov 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
silver made dinner set in deepawali market
- फोटो : demo
एक जमाना था जब कीमती गिफ्ट और सोने चांदी के बर्तन बड़े शहरों के सराफा व्यापारियों के शोरूम की शान बनते थे और कुछ बिजनेस और बड़े नौकरशाहों के घरानों तक इनकी पहुंच हुआ करती थी लेकिन अब जमाना बदल रहा है और संभल जैसे छोटे शहरों में भी बड़े कीमती गिफ्ट तथा चांदी के बर्तन पहुंच गए हैं। दिवाली से पहले इनकी बिक्री के आसार हैं, क्योंकि अब छोटे शहरों से भी बड़े कारोबारी हैं। महंगे सामान खरीदने में छोटे शहर भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


संभल में सजे धनतेरस के बाजार में अमीरों के लिए बहुत कुछ खास आया है। बड़े महानगरों के बाजारों में सोने चांदी के बर्तन बिका करते थे लेकिन अबकी बार संभल जैसे छोटे से नगर में भी बड़ी कीमत वाले चांदी के बर्तन आए हैं। बाजार में चांदी के बर्तनों में सबसे खास है डिनर सेट। डिनर सेट 10 किलोग्राम चांदी का है। इसमें 20 बर्तन हैं। कीमत 4.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इसी तरह से चांदी के छह कप और चांदी की केतली के संग टी सेट को धनतेरस के बाजार में सजाया गया है। इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये है। इसका वजन 2.5 किलोग्राम है। चांदी के बर्तन बेच रहे सर्राफा व्यापारी गुल्लू सराफ का कहना है कि कारोबार में नया प्रयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि बर्तन पकी हुई चांदी के हैं। चांदी की शुद्धता के बारे में पूरी गारंटी है। अच्छे कारोबारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed