फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   18 to 22 hours late trains

18 से 22 घंटे देरी से चल रही ट्रेनें

Sun, 07 Jan 2018 12:07 AM IST
महोबा, उत्तर प्रदेश
महोबा, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 07 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
18 to 22 hours late trains
कोहरे के कारण हाईवे पर धुंध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरे और कड़ाके  की ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ट्रेनें 18 से 22 घंटें देरी से चल रही हैं। जिसके कारण रेलवे ने दिल्ली से महोबा आने वाली संपर्क क्रांति को शनिवार को निरस्त कर दिया है। अचानक संपर्क क्रांति के निरस्त होने से रिजर्वेशन रद्द कराकर यात्री लौट गए।
विज्ञापन


धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। यहीं वजह है कि ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है। इसी कारण रेलवे को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा। दिल्ली से जबलपुर जाने वाले महाकौशल एक्सप्रेस शनिवार को 18 घंटे देरी से आई। दिल्ली से मानिकपुर जाने वाली संपर्क क्रांति शुक्रवार को सुबह 5 बजे के स्थान पर रात में 10:30 बजे आई।
विज्ञापन


जिससे यात्री घर लौट गए। मानिकपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति रात में 8 बजे महोबा आने के बजाय अगले दिन शनिवार को सुबह 6 बजे आई। इसी तरह उदयपुर से खजुराहो जाने वाली उदयपुर इंटरसिटी 6 घंटे देरी से आई। ग्वालियर से बनारस जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस चार घंटे और जबलपुर से दिल्ली जाने वाला महाकौशल एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। अन्य ट्रेनों के भी घंटों लेट होने से यात्री रेलवे स्टेशनाें पर ट्रेन के इंतजार में कंपकंपाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
कड़ाके की ठंड और आसमान से बरस रहे कोहरे के कारण तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक मुकेश कुमार का कहना है लगातार कोहरा पड़ने से दलहनी फसलों पर पाले का असर हो सकता है। फसलों को बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed