फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11-month-old boy coming from Nepal for treatment gives life to 38-year-old woman

नेपाल के 11 माह के बच्चे ने दिया 38 साल की महिला को जीवनदान, बन गया शानदार रिकॉर्ड

Fri, 13 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
11-month-old boy coming from Nepal for treatment gives life to 38-year-old woman
11 माह का प्रीतम
पीजीआई ने पहली बार एक 11 महीने के बच्चे की किडनी निकालकर 38 वर्षीय एक महिला में ट्रांसप्लांट की है। किडनी ने काम करना शुरू कर दिया है। महिला की स्थिति में सुधार है। पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि छोटे से बड़े में आर्गन ट्रांसप्लांट करना आसान नहीं था। इस पूरी प्रकिया में डॉक्टर सहित पूरे 15 लोगों की टीम जुटी। करीब 11 घंटे में इस सर्जरी को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले पीजीआई तीन साल के बच्चे की किडनी ट्रांसप्लांट कर चुका है। पीजीआई ने यह भी दावा किया है कि भारत में फिलहाल इतने छोटे बच्चे की किडनी के ट्रांसप्लांट का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। जब डॉक्टरों से पूछा गया कि छोटे बच्चे की किडनी बड़ों में कैसे फिट होगी तो उनका जवाब था कि किडनी धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


पेट का इलाज कराने नेपाल से आया था बच्चा
बच्चे के फूफा भीम बहादुर ने बताया कि बच्चे का नाम प्रीतम है। प्रीतम व उसके माता-पिता मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं। बच्चे का पिता लक्ष्मण सेक्टर-26 के एक होटल में काम करता था, जबकि पत्नी गीता और प्रीतम नेपाल में रहते थे। प्रीतम के पेट में तकलीफ थी। बराबर दर्द रहता था। इलाज के लिए लक्ष्मण प्रीतम को पत्नी के साथ लेकर तीन महीने पहले चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह जुलाई को प्रीतम बेड से नीचे गिर गया और उसके सिर पर चोट आ गई। सिर से खून नहीं आया। बच्चे को लेकर वह पहले मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। सोमवार को पीजीआई ने ब्रेन डेड घोषित किया। पैरेंट्स चाहते थे कि इस दुनिया से जाने से पहले यदि उसके अंग किसी के काम आते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं। 


ऐसे किया गया ट्रांसप्लांट
पीजीआई के रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के एचओडी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो सबसे पहले उनके दिमाग में यह बात आई कि उसे ब्रेन डेड कैसे सर्टिफाइड करेंगे। क्योंकि इससे पहले उन्होंने इतनी कम उम्र के बच्चे के अंग ट्रांसप्लांट नहीं किए थे। इस बारे में पीडियाट्रिक न्यूरोलाजिस्ट से संपर्क किया गया। उन्होंने तुरंत एक टीम बनाई। छह-छह घंटे के अंतराल टीम ने बच्चे को दो बार ब्रेन डेड घोषित किया, ताकि कोई गुंजाइश न रहे। उसके बाद डॉ. दीपेश व डॉ. सर्वप्रीत के नेतृत्व में 15 लोगों की टीम गठित हुई। करीब 11 घंटे में बच्चे की किडनी निकालकर ट्रांसप्लांट कर दी गई।

भगवान का नाम लेकर किया ऑपरेशन
डॉ. आशीष ने बताया कि ब्रेन डेड घोषित होने के बाद जब बच्चा आया तो उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। सिर्फ हार्ट चल रहा था। पल्स ढूढ़ने पर भी नहीं मिल रही थी। जब उसकी किडनी निकाली तो उसका साइज देखकर एक बार लगा कि क्या संभव हो सकेगा। आमतौर पर किडनी का साइज 10-12 सेंटीमीटर के बीच होता है, जबकि प्रीतम की किडनी का साइज मात्र पांच सेंटीमीटर था। फिर भगवान का नाम लिया और ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया।

जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट हुई, उसकी स्थिति ठीक नहीं थी
डॉक्टरों ने बताया कि जिस महिला में किडनी ट्रांसप्लांट की गई है, उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। उसका पति उसे छोड़ गया था। ट्रांसप्लांट के लिए जो रुपये खर्च होने थे, उसके लिए रुपये नहीं थे। उसे हैपेटाइटिस का इंफेक्शन था। डाक्टरों ने इसके लिए एक संस्था से संपर्क किया। उसके बाद संस्था रुपये के लिए राजी हो गई और उसका ट्रांसप्लांट भी हो गया।

डोनर फैमिली के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। बच्चे की फैमिली ने जो साहस दिखाया है, उसके लिए उन्हें मेरा सलाम। समाज के सामने एक मिसाल भी पेश की है। ट्रांसप्लांट करने वाली पीजीआई टीम को बधाई। -प्रो. जगतराम, डायरेक्टर पीजीआई


बच्चे के माता-पिता पहले से ही आर्गन डोनेशन के बारे में अवेयर थे। वे अंगों के महत्व को जानते थे, इसलिए खुद से वे आगे आए। इस साल यह हमारा 20वां आर्गन डोनेशन है।
-प्रो. विपिन कौशल, नोडल अधिकारी पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed