फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 year old died after copying tv serial scene of committing suicide in bundi

टीवी देख बहन से बोला मैं फांसी लगाता हूं तू बचा लेना और फिर...

Sun, 26 Mar 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
10 year old died  after copying tv serial scene of committing suicide in bundi
डेमो इमेज - फोटो : Internet
भाई—बहन टीवी देख रहे थे। सीरियल में फांसी का सीन आता है। 10 साल के भाई को मस्ती सूझी। उसने कहा हम भी फांसी का नाटक करते है। मैं फांसी लगता हूं, तू बचा लेना। और इसके बाद वह फंदा बनाकर झूल गया। 
विज्ञापन


खेल—खेल में यह दर्दनाक हादसा बूंदी जिले के रामपुरा गांव में हुआ। स्थानीय निवासी बालचंद मालव का 10 साल का पुत्र अंशुल अपनी बहन राधे के साथ टीवी पर एक सीरियल देख रहा था जिसमें फंदा लगाकर आत्महत्या करने का एक सीन आया जिसे देखने के बाद अंशुल ने अपनी बहन से फंदा लगाने की नकल करने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद अंशुल ने दरवाजे के एंगल पर चुन्नी बांधी और अपनी बहन से कहा कि 'मैं फांसी पर लटकता हूं,तुम मुझे बचा लेना'इतने में ही अंशुल फांसी पर झूल गया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय अंशुल के पिता बालचंद मजदूरी करने गया था वहीं उसकी मां अपने पीहर गई हुई थी। अंशुल के माता पिता जब घर आए तो अंशुल की बहन राधे ने उन्हें यह पूरा घटनाक्रम बताया। घर में किसी बड़े की अनुपस्थिती के चलते अंशुल को अस्पताल ले जाने का समय भी नहीं मिल पाया नहीं तो 10 साल के मासूम को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed