{"_id":"6aef19448cc06a995c0474fe","slug":"youth-dies-after-drowning-while-bathing-in-mahan-river-in-surajpur-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर के सारासोर में बड़ा हादसा: महान नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर के सारासोर में बड़ा हादसा: महान नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम
Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM IST
सार
सारासोर में महान नदी में नहाने के दौरान जरही निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र राम की डूबने से मौत हो गई। डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला। चेंद्रा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपुर जिले के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल सारासोर में शनिवार को महान नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जरही निवासी 35 वर्षीय युवक शैलेंद्र राम अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सारासोर पहुंचे थे। तीनों साथी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के उद्देश्य से आए थे। मंदिर में दर्शन करने के पहले तीनों स्नान करने के लिए महान नदी में उतरे। नहाने के दौरान शैलेंद्र राम अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बचाव का प्रयास और शव की बरामदगी
शैलेंद्र राम को डूबता देख उनके दोनों साथियों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे उन्हें बचा नहीं सके। इसके बाद साथियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सूरजपुर से डीडीआरएफ की टीम एवं चेंद्रा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीडीआरएफ के गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शैलेंद्र राम के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक है।
पूर्व में भी हो चुके हैं कई हादसे
महान नदी में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। महान नदी कई स्थानों पर अत्यधिक गहरी है, जिसके कारण लोग गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाते और पानी में डूब जाते हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस स्थल को पहले से ही खतरनाक घोषित कर रखा है। यह पूरा मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र का है।