फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man relationship with girl on pretext of marriage in raigarh

'जब आता तब हवस का शिकार बनाता': दोस्त की बहन को ही प्यार में फंसाया, शादी के लिए बोली तो दिखाया असली चेहरा

Thu, 18 Jan 2024 06:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
young man relationship with girl on pretext of marriage in raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में दोस्त की बहन को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद लैलूंगा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 16 जनवरी को लैलूंगा थाने में परमेश्वर यादव (23) के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि परमेश्वर यादव की उसके भाई से दोस्ती थी। परमेश्वर का घर आना-जाना था। करीब एक साल पहले परमेश्वर ने शादी का झांसा देकर गांव के पास जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद कई बार परमेश्वर ने शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच परमेश्वर कमाने चेन्नई चला गया था, लेकिन परमेश्वर जब भी गांव आता तो मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था।  
विज्ञापन


इसी महीने परमेश्वर चेन्नई से वापस गांव आया है, जिसे अपनी परिस्थिति बताकर जल्द शादी करने के लिए बोली तो परमेश्वर शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती अपने परिजनों को दोनों के संबंधों के विषय में जानकारी दी। परिजनों ने गांव में पंचायत कराई, वहां भी परमेश्वर शादी से इंकार कर दिया। परिवार में सलाह मशवरा होकर 16 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी परमेश्वर यादव के खिलाफ लैलूंगा थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी पर परमेश्वर यादव गांव से फरार होकर अपने रिश्तेदारों के घर छुप गया। थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने मुखबिर की सूचना पर पत्थलगांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed