फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   lieutenant governor said the government now 'aap' turn

उपराज्यपाल ने कहा, अब 'आप' की बारी

Fri, 13 Dec 2013 11:53 AM IST
अखिलेश कुमार, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
lieutenant governor said the government now 'aap' turn

दिल्ली में सरकार बनने की कोई लौ अब नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग के बुलावे पर पहुंचे भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने ना कह दिया है। तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल ने आमंत्रित कर दिया है। अरविंद शनिवार को उप राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

बेशक आप के नेता अरविंद केजरीवाल औपचारिक रूप से शनिवार को सरकार बनाने की असमर्थता की चिट्ठी दें लेकिन बहुमत के लिए तोड़ जोड़ न करने की सार्वजनिक घोषणा आप नेता पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन


सरकारी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों व संसदीय व्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि आम आदमी पार्टी से लिखित व औपचारिक रूप से ना सुनने की औपचारिकता करना ही उपराज्यपाल के खाते में बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनाने के सबसे करीबी पार्टी और आप के मना कर देने पर उपराज्यपाल के पास संविधान की धारा 239ए में दिल्ली कैबिनेट व्यवस्था व शक्तियों को रद्द करके राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

दिल्ली की गद्दी पाने को लालायित व चुनाव मैदान में कूदे भाजपा, आप और कांग्रेस के जीते विधायक भी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कई नेता ऐसे हैं जिन्हें जीत बड़ी मुश्किल से मिली है। दूसरी बार टिकट मिले या जनता का वोट उन पर आशीर्वाद बनकर बरसे यह भरोसा उन्हें नहीं है।


वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को राजनीतिक नुकसान होने के डर से भाजपा व आप नेता किसी भी सूरत में सरकार बनाना नहीं चाहते।

भाजपा को उम्मीद है कि लोकसभा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए तो मोदी फैक्टर का फायदा मिलेगा। तो आप नेताओं को उम्मीद है कि जनता को सरकार बनने का भरोसा मिला है तो पूर्ण बहुमत जल्द चुनाव होने पर मिल जाएगा। वहीं झाड़ू की रफ्तार और हाथ से दूर भागते वोटर्स की हवा में कांग्रेस भी चुनाव नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed