फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   World record will be made in Chhattisgarh: 1500 people will do Setubandha Asana tomorrow

छत्तीसगढ़ में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड: 1500 लोग कल करेंगे सेतुबंध आसन, होगा सामूहिक योगाभ्यास

Sat, 09 Sep 2023 07:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 07:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से राजधानी रायपुर में सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। यह  बूढ़ापारा स्थित बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 10 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
World record will be made in Chhattisgarh: 1500 people will do Setubandha Asana tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से राजधानी रायपुर में सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। यह  बूढ़ापारा स्थित बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 10 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें  लगभग 1 हजार 500 लोग सामूहिक योगाभ्यास कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान दर्ज कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग देश का प्रथम योग आयोग है, जो अपने गठन के बाद लगातार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर रहा है। प्रशिक्षित योग शिक्षकों की ओर से राजधानी रायपुर के साथ प्रदेश के कई शहरों के गार्डनों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजो में निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में आधे घंटे तक सेतुबंध आसन के साथ-साथ कई आसनों, प्राणायामो और ध्यान का अभ्यास भी कराया जाएगा। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी शामिल होंगे। योग आयोग ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर भारत की प्राचीन विद्या ‘योग’ के रिकॉर्ड प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान किया है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।  9 सितंबर को सुबह 9 बजे से योगासानों का पूर्व अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन


'योग से लोग होंगे निरोग'
छत्तीसगढ़ योग आयोग का मूल उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली और निरोग जीवन जीने के लिए योग से परिचित कराना है। छत्तीसगढ़ योग आयोग पहले भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है। इसके तहत लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग कार्यक्रम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed