फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   women protested by locking girls school after refusal to admit their sons Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: निमधा कन्या स्कूल के गेट पर ग्रामीण महिलाओं ने जड़ा ताला, बेटों के दाखिले को लेकर हंगामा

Thu, 26 Jun 2025 03:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के निमधा गांव में महिलाओं ने कन्या स्कूल में बेटों के दाखिले से इनकार पर ताला जड़कर विरोध किया। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 9वीं-11वीं में सभी का दाखिला होगा। 10वीं-12वीं में लॉटरी सिस्टम लागू होगा।

विज्ञापन
women protested by locking girls school after refusal to admit their sons Gaurela Pendra Marwahi
कन्या विद्यालय के गेट पर महिलाओं ने जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के निमधा गांव में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के मुख्य द्वार पर ग्रामीण महिलाओं ने ताला जड़कर हंगामा किया। नाराज महिलाओं का आरोप है कि शासन के आदेश के बावजूद स्कूल प्रबंधन उनके बेटों को दाखिला नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


मामला निमधा गांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का है। ग्रामीण महिलाओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शासन के निर्देशों के बावजूद स्कूल प्रबंधन उनके बेटों को दाखिला देने से इनकार कर रहा है। दूसरी ओर, स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि यह कन्या स्कूल है, और लड़कों को दाखिला देने से छात्राओं को असुविधा हो सकती है, क्योंकि यह स्कूल शुरू से केवल लड़कियों के लिए रहा है।
विज्ञापन


मरवाही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में सभी बच्चों का दाखिला लिया जाएगा, जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं में सीमित सीटों के कारण लॉटरी सिस्टम के आधार पर दाखिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed