फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women protested against removal of liquor shop in Korba

'गंदे-गंदे कमेंट करते हैं शराबी': कोरबा में शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- इसके कारण आना

Thu, 19 Sep 2024 12:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Sep 2024 12:56 PM IST
सार

मुड़ापार में शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक शराब दुकान नहीं हटाई जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Women protested against removal of liquor shop in Korba
शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुड़ापार बाईपास मार्ग पर मौजूद कम्पोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के साथ क्षेत्र के लेाग एकजुट हो गए हैं। शराब दुकान के बाहर तालाबंदी कर लाठी-डंडे स लैस होकर बैठे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मौके पर तैनात है। लोगों ने स्पष्ट रुप से कह दिया है कि जब तक शराब दुकान को हटाया नहीं जाता वे मौके से नहीं हटेंगे। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर डटी हुई हैं। उनका आरोप है कि शराब दुकान के कारण उनका मार्ग से आना जाना बंद हो गया है। उनका कहना है कि मार्ग से गुजरने पर शराबी गंदे-गंदे कमेंट करते हैं।

विज्ञापन


जोहार छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख संगठन मंत्री सुरेश राठौर ने बताया कि मुड़ापार, अमरियापारा, शारदा विहार और रामनगर के लोग शराब भट्टी को हटाने के लिए कई बार जिला प्रशासन और जो एसपी को ज्ञापन सौंप चुके हैं, जहां उनकी मांगे पूरी नहीं होने के कारण आज उन्हें आंदोलन पर बैठना पड़ा है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए संबंधित आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। किसी तरह की घटना न हो इसे लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बाईपास मार्ग होने के कारण भारी वाहनों का परिचालन मार्ग पर हमेशा रहता है, जिससे मार्ग पर हादसों की आशंका काफी बढ़ जाती है। मार्ग पर कई बार हादसे भी हुए है। मुड़ापार शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर इससे पहले भी प्रदर्शन हो चुके हैं, लेकिन हर बार प्रशासन केवल आश्वासन ही देता है। देखने वाली बात होगी कि इस बार इस शराब दुकान को लेकर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed