{"_id":"6a718bc8491d514d2f095d49","slug":"weather-patterns-will-change-again-in-chhattisgarh-with-heavy-rain-starting-today-there-will-also-be-relief-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से तेज होगी बारिश; उमस से भी मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से तेज होगी बारिश; उमस से भी मिलेगी राहत
Tue, 04 Aug 2026 12:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेशभर में बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। कई इलाकों में अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई।