फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Water crisis in Housing Board Sejbahar, Raipur

रायपुर के सेजबहार में जलसंकट: कॉलोनी के लोग करेंगे हाउसिंग बोर्ड कार्यालय का घेराव, मटका फोड़कर जगाएंगे

Sun, 19 Mar 2023 01:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 01:05 PM IST
सार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार के सेक्टर तीन, चार समेत अन्य सेक्टरों में पानी की किल्लत से कालोनीवासी जूझ रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल संकट से जूझ रहे रहवासियों ने हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय का घेराव कर मटका फोड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Water crisis in Housing Board Sejbahar, Raipur
रायपुर के सेजबहार में जलसंकट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार के सेक्टर तीन, चार समेत अन्य सेक्टरों में पानी की किल्लत से कॉलोनीवासी जूझ रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल संकट से जूझ रहे रहवासियों ने हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय का घेराव कर मटका फोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सेजबहार कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि हर साल गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या होती है। गर्मी के शुरुआत में ही पानी की किल्लत होने से साफ है कि आने वाले दिनों में समस्या और गहराएगी। लोगों के पास वैकल्पिक उपाय भी नहीं हैं। कॉलोनी के रहवासियों पानी मिले या न मिले पानी का बिल हर महीने निजी समिति को देना पड़ता है, नहीं देने पर घर-घर नल कनेक्शन काट देने का नोटिस आ जाता है। यहां के रहवासियों से रायपुर नगर निगम से अधिक जलकर वसूला जा रहा है। कॉलोनीवासियों से सालाना संपत्ति कर, जल कर और भूसंधारण शुल्क के रूप में नौ हजार रुपये से अधिक वसूला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. दीनदयाल आवास योजना के तहत गरीबों व कम आय वालों के लिए हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है। पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा पर कॉलोनी को इस योजना से दूर रखा गया है। पीएचई के अधिकारियों का कहना है कि जब तक कॉलोनी को पंचायत को नहीं सौंपा जाता, तब तक जल जीवन योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता। बोर्ड के अधिकारियों को इसके लिए पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed