Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Vishnudeo Sai cabinet Expansion News: Gajendra, Rajesh, Khushwant Saheb can take oath as ministers

Chhattisgarh Cabinet Expansion: साय कैबिनेट का विस्तार आज; गजेंद्र, राजेश, खुशवंत साहेब लेंगे मंत्री पद की शपथ

Tue, 19 Aug 2025 02:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 02:02 PM IST
सार

vishnudeo sai cabinet expansion News: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। 

विज्ञापन
Vishnudeo Sai cabinet Expansion News: Gajendra, Rajesh, Khushwant Saheb can take oath as ministers
दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर यादव राजेश अग्रवाल और आरंव विधायक गुरु खुशवंत साहेब - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

vishnudeo sai cabinet expansion News: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। बुधवार को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए छत्तीसगढ़ मंडपम (राज भवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्रियों के लिये सरकारी गैरेज में नई कारें सजकर तैयार हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन नये मंत्रियों की बात करें तो इसमें दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर विधायक विधायक गजेंद्र यादव, सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और रायपुर संभाग से आरंग विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीती रात को तीनों विधायक सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Vishnudeo Sai cabinet Expansion News: Gajendra, Rajesh, Khushwant Saheb can take oath as ministers
दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पहली बार के ये तीनों विधायक बनेंगे मंत्री

  1. दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव
  2. सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल 
  3. रायपुर संभाग से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब मंत्री पद की शपथ लेंगे। गौर करने वाली बड़ी और खास बात ये है कि ये तीनों नेता पहली बार विधायक बने हैं और पहली विधायकी में ही मंत्री बनने जा रहे हैं।  

हाल ही में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है। सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। 

 

Vishnudeo Sai cabinet Expansion News: Gajendra, Rajesh, Khushwant Saheb can take oath as ministers
सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
...तो नहीं बनी बात
इन तीन विधायकों से पहले अमर अग्रवाल बिलासपुर संभाग से, राजेश मूणत रायपुर संभाग से, अजय चंद्राकर रायपुर संभाग से, किरण सिंहदेव बस्तर संभाग से नये मंत्री बनने के लिये रेस में थे। सूत्रों के अनुसार, खुद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली में रुके हुए थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनके समय के पुराने कैबिनेट में से किसी एक को नये कैबिनेट में शामिल किया जायेगा पर पार्टी हाइकमान से बात नहीं बन पाई। देर रात तीनों विधायक राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब सीएम हाउस पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री बनने की बात पूरी तरह से पुष्ट हो गई और सभी कयासों पर विराम लग गया। 
 

Vishnudeo Sai cabinet Expansion News: Gajendra, Rajesh, Khushwant Saheb can take oath as ministers
रायपुर संभाग से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
हरियाणा की तर्ज पर हो रहा साय कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाये जा रहे हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। इस नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में पहली बार मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हो जायेंगे। 

क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के आधार पर मंत्रिमंडल का विस्तार
वर्तमान में साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग से मंत्री हैं। रायपुर दुर्ग और बस्तर संभाग से मात्र एक-एक मंत्री हैं। बीजेपी सरकार बनने के बाद साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री साय 11 मंत्रियों के साथ काम कर रहे थे।

साय कैबिनेट के वर्तमान में मंत्री
1 विष्णुदेव साय,  मुख्यमंत्री
2 अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
3 विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
4 ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
5 मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री
6 दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री
7 टंकराम वर्मा, खेल मंत्री
8 लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री
9 श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री 
10 रामविचार नेताम, आदिम जाति कल्याण मंत्री
11 लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed