CG Election: अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित, बोले- इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।
लाइव अपडेट
भाजपा ने नक्सली खतरे को 70 फीसदी कम किया
कोंडागांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के विकास के लिए कभी कुछ नहीं किया और केवल वादे किए, जो कभी पूरे नहीं हुए। नक्सलवाद से निपटने में कांग्रेस की अक्षमता की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नक्सलवाद बढ़ा, जबकि भाजपा ने नक्सली खतरे को 70 फीसदी तक कम कर दिया। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है।केंद्रीय मंत्री ने लोगों से वर्तमान में कांग्रेस शासित राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने का आग्रह किया और वादा किया कि उनकी पार्टी पूरे राज्य को नक्सली समस्या से मुक्त कर देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि 'भूपेश बाबू आपने शराब दुकानें खोलने, 540 करोड़ रुपये का कोयला परिवहन घोटाला, 540 करोड़ रुपये का गोठान योजना घोटाला समेत कई घोटाले करने के अलावा क्या किया. 1300 करोड़ रुपये और महादेव ऐप घोटाला। बघेल शर्म करो, शर्म करो।'
#WATCH | Union Minister Amit Shah in Chhattisgarh's Kondagaon says, "During the Congress rule naxalism increased while the BJP reduced Naxal menace by 70 per cent...Congress never did anything for the development of the tribals and only made promises which were never… pic.twitter.com/3y8lcHmIZm
— ANI (@ANI) October 19, 2023
केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
अमित शाह ने केंद्र सरकार की और से लोगों को मिल रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप के सामने दो विकल्प हैं। एक और नक्सल को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार है तो दूसरी और नक्सल हिंसा कम करने वाली सरकार है। एक और गरीबो के नाम पर घोटाले करने वाली सरकार है तो एक तरफ विकास की योजना लाने वाली सरकार है।किसी प्रकार का निजीकरण नहीं होगा
अमित शाह ने कहा कि 'बघेल वादा खिलाफी कर रहे हैं। बघेल ने कहा था चार सिलेंडर दूंगा, संपत्ति कर आधा करने, बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था। लेकिन वादा पूरा नहीं किया, ये झूठ बोलने वाली सरकार है। इन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा मैं कहता हूं किसी प्रकार का निजीकरण नहीं होगा।'बीजेपी की सरकार आने पर घोटाला करने वालों को उल्टा लटकाया जाएगा
वर्ष 2027 तक एक भी आदिवासी सिकलसेल पीड़ित नहीं रहेगा। एक बार हमारी सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त कर देंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने 62 प्रतिशत नक्सल हिंसा कम कर दी है। बस्तर में नक्सल हिंसा होने पर पुलिस और नक्सली किसी कि भी मौत होने पर आदिवासी को मौत होती है। भूपेश सरकार ने कई घोटाले किये, लेकिन इनमें अनोखा घोटाला गोबर घोटाला था। हजारों करोड़ के घोटाले करने वालों को बीजेपी की सरकार आने पर इन्हें उल्टा लटकाया जाएगा।केंद्र सरकार ने आदिवासियों को दी सुरक्षा
चित्रकोट के प्रत्याशी विनायक गोयल आधी रात को भी लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमारे बस्तर के प्रत्याशी मनीराम नेताम एक भी चुनाव नहीं हारे हैं, वो कब्बडी़ के खिलाड़ी हैं। भूपेश बघेल को पटकनी देंगे। हमारी केंद्र की सरकार ने आदिवासियों को सुरक्षा दी। कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी, तब सिर्फ 29 हजार करोड़ आदिवासियों के लिए आते थे। हमारी सरकार केंद्र में आई तो यह बजट एक हजार करोड़ रुपये का हो गया। इसका फायदा ये हुआ कि बस्तर में स्कूल, सड़कें, सुरक्षा, मोबाइल टावर, घर-घर में बिजली, पानी की सुविधा मिली।इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah addresses election rally in Chhattisgarh's Jagdalpur
— ANI (@ANI) October 19, 2023
"This time Chhattisgarh will celebrate Diwali thrice - once on the day of Diwali, second on 3rd December when BJP forms govt, and then in January (2024) on construction of Ram temple in… pic.twitter.com/xIScW68Ny9
CG Election: अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित, बोले- इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Danteshwari Temple, in Chhattisgarh's Jagdalpur pic.twitter.com/0BHrRupaWh
— ANI (@ANI) October 19, 2023