फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Uncle killed his nephew in compensation dispute in Raigarh

रायगढ़: जमीन के मुआवजे को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने भतीजे को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 22 Jun 2025 05:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Jun 2025 05:55 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पुस्तैनी जमीन के मुआवजे को लेकर मंगलूराम राठिया ने भतीजे पवन की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Uncle killed his nephew in compensation dispute in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुस्तैनी जमीन के मुआवजे को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे को लाठी से इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्मीभौना (सुकबासीपारा) निवासी पवन कुमार राठिया (40) और उनके बड़े पिता मंगलूराम राठिया (70) के नाम पर कुर्मीभौना में लगभग नौ एकड़ पुस्तैनी जमीन दर्ज है, जिसे एसईसीएल बरौद कोयला खदान द्वारा अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर परिवार में तनाव था। मंगलूराम ने जमीन के एवज में दो लाख रुपये उधार लिए थे, जिसमें से पवन अपना हिस्सा मांगने 20 जून की शाम उनके घर गया था।
विज्ञापन


विवाद के दौरान मंगलूराम ने गुस्से में लकड़ी के बहिंगा (लाठी) से पवन के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल पवन को परिजनों ने पहले घरघोड़ा सीएचसी और फिर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर थाने में 21 जून को दर्ज बिना नंबरी मर्ग डायरी घरघोड़ा थाने को प्राप्त हुई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें मंगलूराम का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया और खून से सना लकड़ी का बहिंगा पुलिस को सौंपा, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मंगलूराम के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 21 जून को उसे गिरफ्तार किया और रविवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह घटना पुस्तैनी संपत्ति और मुआवजे को लेकर पारिवारिक विवादों की गंभीरता को दर्शाती है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed