फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two year old child dies due to drowning in well in chhattisgarh korba

Chhattisgarh: गेंद के पीछे गया ढाई साल का 'कान्हा' कुएं में डूबा, मां 'कौशल्या' ढूंढते पहुंची तो मिला शव

Sat, 08 Oct 2022 03:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Oct 2022 03:38 PM IST
सार

बच्चे के पिता लक्ष्मण सिदार ने बताया कि उसकी पत्नी घर के कामकाज में लगी थी। उनका ढाई साल का बच्चा कान्हा खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गया। 

विज्ञापन
Two year old child dies due to drowning in well in chhattisgarh korba
इसी कुएं में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को ढाई साल का बच्चा कुएं में डूब गया। बच्चा घर के आंगन में ही बॉल से खेल रहा था। इस दौरान उसकी बॉल बाहर गई तो वह भी पीछे-पीछे चला गया। काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो मां उसे तलाश करने निकली। इसके बाद बच्चे का शव कुएं से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


घर के आंगन में खेल रहा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, राताखार निवासी लक्षमण सिदार मजदूरी करता है। रोज की तरह वह शनिवार सुबह भी काम पर चला गया था। इस दौरान घर में उसकी पत्नी कौशल्या और ढाई साल का बेटा कान्हा घर में थे। जबकि दो अन्य बच्चे खेलने के लिए बस्ती की ओर गए थे। कान्हा घर के आंगन में ही बॉल से खेल रहा था। थोड़ी देर बाद जब कौशल्या आंगन में पहुंची तो कान्हा वहां नहीं था। इस पर वह तलाश करने निकली। 
विज्ञापन




कुएं में बॉल देख मां को हुआ शक
घर के पास ही बस्ती में एक कुआं है, जिसमें बाउंड्री नहीं है और खुला हुआ है। कौशल्या बच्चे को तलाश करते हुए वहां पहुंची तो देखा कि कुएं में बॉल तैर रही है। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। संदेह के आधार पर लोग कुएं में उतरे तो अंदर से बच्चे का शव मिला। कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि कुआं आंगन से महज 100 मीटर की दूरी पर है। खुला कुआं होने से इतना बड़ा हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed