फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two staff Death of Ashoka Biryani: Deputy CM reached protest site, case registered against management

अशोका बिरयानी के दो स्टाफ की मौत: धरना स्थल पर पहुंचे डिप्टी CM, 15-15 लाख रुपये का मुआवजा,प्रबंधन पर केस दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 01:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के अशोका बिरयानी के गटर साफ करते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इस पर प्रबंधन की ओर से दोनों मृतकों के परिजन को 15-15 लाख रुपये की मुआवजा देगा। साथ ही प्रतिमाह आजीवन 15-15 हजार रूपए भी देगा।

विज्ञापन
two staff Death of Ashoka Biryani: Deputy CM reached protest site, case registered against management
अशोका बिरयानी के दो स्टाफ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लभांडी स्थित अशोका बिरयानी का है। यहां के स्टाफ ही गटर साफ करने के लिए टैंक पर उतरे हुए थे। किसी जहरीली गैस की वजह से दोनों की वहीं मौत हो गई। इस घटना के दूसरे दिन मृतकों के परिजनों ने देर रात तक जमकर हंगामा कर दिया। धरना पर बैठे मृतक के परिजनों के साथ ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू भी बैठ गए। कुछ देर बाद धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी आये। परिजनों के साथ देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी भी घटना स्थल में पहुंचे। साथ ही साहू समाज के पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहे। 
विज्ञापन


धरना पर बैठे परिजनों से मिलने देर रात डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा अशोका बिरयानी सेंटर पहुंचे। उन्होंने परिजन को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तेलीबांधा पुलिस ने अशोका बिरयानी सेंटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का भी मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एमडी केके तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद, ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्रकारों से मारपीट करने पर जीएम रोहित चंद और बीएम रोमिना मंडल की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


गुरुवार को गटर साफ करने के दौरान इलेक्ट्रीशियन नीलकुमार पटेल और डेविड साहू की मौत हो गई थी। मृतक डेविड साहू की बहन खुशी साहू ने बताया कि अशोका बिरयानी से फोन आया कि आपके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद बताया गया कि आपके भाई का पैर फिसल गया और ओ गटर में गिर गया है। इस तरह से झूठ बोकर ओ लोग लगातार गुमराह करते रहे। उन्होंने बताया कि जब दोनों को बाहर निकाला गया, तो एक की मौत हो चुकी थी, लेकिन दूसरा इंसान बेहोशी की हालत में था। उन्होंने कहा कि होटल वाले उसे लगभग 20 मिनट तक इधर से उधर करते रह गए,लेकिन उसका इलाज सही समय पर नहीं करवाए। इनकी लापरवाही से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक नीलकुमार पटेल के भाई दिनेश पटेल ने बताया कि नीलकमल अशोका बिरयानी सेंटर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसपर दबाव बनाकर उसे गटर में उतारा गया है। घटना के बाद होटल प्रबंधन ने मौत की अलग-अलग वजह बताई। उन्होंने बताया कि मृतक के डेढ़ साल का बच्चा भी है। मृतकों के परिजनों ने गैर इरादतन हत्या का आरोपी लगाया है। 


परिजनों ने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने एक करोड़ रुपये मुआवजा की मांग की। इस पर प्रबंधन की ओर से दोनों मृतकों के परिजन को 15-15 लाख रुपये की मुआवजा देने की सहमति बनी। साथ ही जीवनभर 15-15 हजार रूपए प्रतिमाह भी देगा। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed