फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two kidnappers arrested for kidnapping businessman in Raipur CG

रायपुर: रातो-रात करोड़पति बनने के लिए किया व्यापारी का किडनैप; अपहरण करने MP से बुलाए थे दोस्त, 2 आरोपी अरेस्ट

Tue, 06 Jun 2023 08:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 08:51 PM IST
सार

गिरफ्तार दोनों अपहरणकर्ता है मूलतः मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। वर्तमान में आरोपी अंकित मिश्रा दुर्ग जिले के अम्लेश्वर में और आरोपी राज तोमर रायपुर के कमल विहार में रह रहे थे। इतना ही नहीं अपहरण की घटना को अंजाम देने के लिए अपने अन्य 3 साथियों को चारपहिया वाहन से ग्वालियर से लेकर रायपुर बुलाए थे।

विज्ञापन
Two kidnappers arrested for kidnapping businessman in Raipur CG
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके से व्यापारी का अपहरण करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि घटना का मास्टरमाइंड अपहृत सिद्धार्थ आशटकर के मकान में पांच साल से रह रहा था। आरोपी बिना मेहनत किए शॉर्टकट तरीके से करोड़पति बनने की चाहत में पूरी प्लानिंग के साथ किडनैपिंग की इस वारदात को अंजाम दिया। अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस इस केस में शामिल अन्य 3 फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 279/23 धारा 365, 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



किडनैपर ने ग्वालियर से मंगवाई कार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार नंबर एमपी/07/बी ए /3697 को  जब्त किया है। वहीं अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा के दशरंगपुर से सकुशल बरामद किया था। गिरफ्तार दोनों अपहरणकर्ता है मूलतः मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। वर्तमान में आरोपी अंकित मिश्रा दुर्ग जिले के अम्लेश्वर में और आरोपी राज तोमर रायपुर के कमल विहार में रह रहे थे। इतना ही नहीं अपहरण की घटना को अंजाम देने के लिए अपने अन्य 3 साथियों को चारपहिया वाहन से ग्वालियर से लेकर रायपुर बुलाए थे। आरोपी राज तोमर पूर्व में जिला ग्वालियर के थाना गोले का मंदिर एवं जिला मुरैना के थाना महुवा से हत्या के प्रयास, मारपीट, आगजनी सहित 6 से अधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस की नाकेबंदी के कारण आरोपी पकड़े जाने के डर से अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा के दशरंगपुर के पास छोड़कर भाग गए थे। 

विज्ञापन


प्रार्थी उपेन्द्र साव ने थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि वह ग्राम बरनईदादार थाना सांकरा जिला महासमुंद का रहने वाला है। वर्तमान में सिद्धार्थ आशटकर के हास्टल डंगनिया बाजार के पीछे रायपुर में रहता है। उसके इंटीरियर पेराडाइस वालपेपर शाप डंगनिया मोड में लगभग 5 माह से काम कर रहा है। 6 मई की रात्रि लगभग साढ़े 8 बजेदुकान मालिक सिद्धार्थ आशटकर घर चले गये थे। प्रार्थी दुकान बंद कर रहा था तभी दो ग्राहक दुकान में वालपेपर देखने आये और दुकान मालिक सिद्धार्थ आशटकर को पूछे तो प्रार्थी ने बताया घर चले गये हैं। इस पर ग्राहक सिद्धार्थ आशटकर को फोन लगाकर बुलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस पर सिद्धार्थ दोबारा दुकान आया और ग्राहक को वालपेपर दिखाया। ग्राहक वालपेपर पसंद कर चले गये। उनके जाने के बाद दोनों लगभग 8.50 बजे दुकान बंद कर रहे थे तभी एक स्लेटी कलर का कार दुकान के सामने आकर रुकी, जिसमें से तीन व्यक्ति उतरे और दुकान के अंदर घुस गए। सिद्धार्थ आशटकर एवं प्रार्थी उन्हें ग्राहक समझकर उनके पीछे दुकान के अंदर आये तब तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति दुकान का आलमारी और दराज को टटोलने लगा और सामान को फेंकने लगा। सिद्धार्थ ने कहा क्या हो गया, क्यों एसे कर रहे हो। तीनों ने धमकी देते हुए कहा कि किनारे खड़े रहो। इसके बाद प्रार्थी के मोबाइल  लिये। एक व्यक्ति सिद्धार्थ को पकडकर खींचने लगा। सिद्धार्थ के रोकने पर तीनों लोग मिलकर छीना झपटी करते हुये खींचते हुये दुकान से बाहर कार में डालकर डंगनिया की तरफ ले गए। प्रार्थी सिद्धार्थ आशटकर के घर जाकर घटना के बारे में बताया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डीडी नगर में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस पतासाजी में लगी थी।




 
शहर के कई स्थानों में नाकेबंदी

रायपुर पुलिस की अलग-अलग टीम शहर के कई स्थानों में नाकेबंदी की। अपहृत के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही प्रार्थी से आरोपियों के हुलिये और उनकी ओर से उपयोग किये गये चारपहिया वाहन के संबंध में भी पूछताछ की। पुलिस की कड़ी नाकेबंदी को देखकर किडनैपर दबाव में आकर सिद्धार्थ को कवर्धा जिले के दशरंगपुर में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने अंकित मिश्रा को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ  की तो उसने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर सिद्धार्थ आशटकर का अपहरण करना स्वीकार किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी
अंकित मिश्रा 26 साल, निवासी लोहामण्डी थाना किलागेट ग्वालियर, एमपी
राज तोमर 24 साल, निवासी ग्राम महुवा जिला मुरैना एमपी



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed