{"_id":"63b14407e87c9457f271cfb2","slug":"two-including-a-police-constable-died-after-bike-collided-with-truck-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, पुलिस कांस्टेबल सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, पुलिस कांस्टेबल सहित दो की मौत
Sun, 01 Jan 2023 01:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:57 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। अफसरों की ओर से बताया गया कि आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुछ मामूली मामलों के अलावा, नए साल की पूर्व संध्या पर राजधानी में कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद जलती पुलिस कांस्टेबल की बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार रात सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गया। हादसा राखी थाना क्षेत्र के निमोरा में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अभनपुर थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप तिर्की (32) शनिवार रात अपने क्वार्टर अमलीडीह से ड्यूटी के लिए बाइक पर जा रहा था। अभी वह निमोरा के पास एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा था कि अंधेरा होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कांस्टेबल उछलकर नीचे गिरा और फ्यूल टैंक फटने से बाइक में आग लग गई। हादसा होते देख कांस्टेबल को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसी समय एक अन्य युवक दिनेश रक्सेल (30) भी बाइक पर आ रहा था। हादसा होते देख उसने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक के पीछे की ओर जा भिड़ा। टक्कर से उसके सिर और अन्य जगह पर चोटें आईं और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेश रायपुर के मौदहापारा इलाके का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन