{"_id":"66588947a694c24e900b15be","slug":"tribute-meeting-was-organized-in-kabirdham-after-ten-days-of-accident-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kawardha Road Accident: हादसे के दस दिन बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सीएम साय समेत ये मंत्री हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha Road Accident: हादसे के दस दिन बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सीएम साय समेत ये मंत्री हुए शामिल
Thu, 30 May 2024 07:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 30 May 2024 07:58 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक पिकअप 30 फीट नीचे खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 19 आदिवासियों की मौत व 16 घायल हुए। हादसे के 10 दिन बाद गुरुवार 30 मई को ग्राम सेमरहा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों के साथ किया भोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी घाट में 20 मई को एक पिकअप 30 फीट नीचे खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 19 आदिवासियों की मौत व 16 घायल हुए। ये सभी ग्राम सेमरहा के रहने वाले हैं, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे। हादसे के 10 दिन बाद गुरुवार 30 मई को ग्राम सेमरहा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय शामिल हुए। इन सभी ने जमीन पर बैठकर परिजनों के साथ भेाजन किया।
विज्ञापन
इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्रामवासियों से भी मुलाकात कर संवाद किया। हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त कर भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि इस हादसे से परिवारजनों को जितनी पीड़ा हुई है, उतनी ही पीड़ा सभी ग्रामवासियों की आंखों में दिख रही है। उनसे संवाद के दौरान सभी ने अपने दुख को व्यक्त किया। इस घटना के बाद पुलिस ने पिकअप क्रमांक सीजी 09 जेडी 5670 के चालक दिनेश यादव व वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के खिलाफ कुकदूर थाना में धारा 279, 304, 337 व मोटर एक्ट की धारा 192, 66 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच भी कर रही है।
विज्ञापन