फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Toll booth falls on BJP ministers car: PA assaults employee, case reaches police station

भाजपा सरकार के मंत्री की गाड़ी पर गिरा टोल बूम: पीए ने कर्मचारी से की मारपीट, पुलिस थाने तक पहुंचा मामला

Thu, 03 Sep 2026 06:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Sep 2026 06:36 PM IST
सार

नेशनल हाईवे 130 पर लहपटरा टोल नाके पर छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर टोल बैरियर का बूम गिर गया। इससे गुस्साए मंत्री के निजी सहायक (पीए) ओम प्रकाश राजवाड़े ने एक टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Toll booth falls on BJP ministers car: PA assaults employee, case reaches police station
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे 130 पर लहपटरा टोल नाके पर छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर टोल बैरियर का बूम गिर गया। इससे गुस्साए मंत्री के निजी सहायक (पीए) ओम प्रकाश राजवाड़े ने एक टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित टोल कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पुलिस के प्राथमिकी दर्ज न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही थीं। रात लगभग 12:30 बजे उनका काफिला लहपटरा टोल नाके पर पहुंचा। काफिले में दो गाड़ियां शामिल थीं। सबसे आगे चल रही इनोवा गाड़ी ने जैसे ही टोल बैरियर पार किया, स्वचालित प्रणाली के तहत बूम नीचे गिर गया। ठीक पीछे आ रही मंत्री की फॉर्च्यूनर कार के ऊपर बूम गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद मंत्री का पीए ओम प्रकाश राजवाड़े सुरक्षाकर्मियों के साथ वाहन से उतरा और टोल बूथ पर पहुंचकर कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित कर्मचारी अपनी गलती न होने की बात कहते हुए माफी मांगता रहा, लेकिन पीए ने कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी अपनी गाड़ी में ही बैठी रहीं। बाद में मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और पीए को वापस वाहन में ले आए।
विज्ञापन


टोल कर्मचारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की अपील के बाद मंत्री ने अपने काफिले का आकार घटा दिया था और फॉलो वाहन हटा दिया था। आगे चल रही गाड़ी के निकलने पर टोल तंत्र ने नियमानुसार बूम को नीचे गिरा दिया। टोल कर्मी यह नहीं समझ सके कि पीछे आ रहा वाहन मंत्री का है। यदि काफिले में फॉलो वाहन होता, तो कर्मचारी पहले से ही सतर्क होकर बूम को उठाकर रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गुरुवार को पीड़ित टोल कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े अन्य कर्मियों व ग्रामीणों के साथ लखनपुर थाने पहुंचे और आरोपी पीए के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण (एमएलसी) कराया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मंत्री के प्रभाव में आकर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed