{"_id":"67f3c93622598c2a710b0b7d","slug":"tipper-driver-injured-after-being-hit-by-ied-in-narayanpur-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आईईडी की चपेट में आने से टिप्पर चालक घायल, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया था प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आईईडी की चपेट में आने से टिप्पर चालक घायल, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया था प्लांट
Mon, 07 Apr 2025 06:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Apr 2025 06:33 PM IST
सार
नारायणपुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से टिप्पर चालक घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आईईडी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था।
विज्ञापन
आईईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर जिले के कुतुल मार्ग में सोमवार की सुबह नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह टिप्पर चालक कुतुल मार्ग पर बन रहे सड़क निर्माण में कार्य कर रहा था। अचानक से एक ड्राइवर की गाड़ी के नीचे एक आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिससे ग्रामीण घायल हो गया, जिसे अन्य साथियों के द्वारा बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, तीन दिन पहले भी इसी तरह नक्सलियो द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।
विज्ञापन