{"_id":"681748748c07b1403206c56e","slug":"three-people-died-in-separate-road-accidents-in-raigarh-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग की हुई मौत, एक घायल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग की हुई मौत, एक घायल; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 04 May 2025 04:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 May 2025 04:36 PM IST
सार
रायगढ़ के अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रेलर, अज्ञात वाहन और खड़े ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू की।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरौद चौक के पास जैन ढाबा के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 15 ED 3327) ने मोटरसाइकिल (CG 13 BD 4907) सवार देव प्रसाद महंत (उर्फ शिव) को टक्कर मार दी। हादसे में देव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई त्रिलोचन महंत के अनुसार, देव सुबह 8:30 बजे मोटरसाइकिल की किस्त जमा करने निकला था। हादसे की सूचना पर त्रिलोचन अस्पताल पहुंचे, जहां देव की मौत की पुष्टि हुई। मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घरघोड़ा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
खरसिया थाना क्षेत्र में 2 मई को बरगढ़ NH रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल (CG 12 BD 2217) को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चला रहे पीतांबर यादव की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रभात कुमार यादव को सिर, चेहरा, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। दोनों शादी समारोह से गांव जाजंग लौट रहे थे। खरसिया पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 183(1), 183(2), 106(1), 125(ए), 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत
1 मई की शाम 7 बजे पूंजीपथरा में जिंदल पार्क के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक (CG 07 CA 4003) से मोटरसाइकिल (CG 13 P 0408) टकरा गई। बाइक सवार मोहन सिंह (38) की सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण मौके पर मौत हो गई। मोहन सिंह सिंघल प्लांट, तराईमाल में कारपेंटरी का काम करता था और पूंजीपथरा में रहता था। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने पार्किंग लाइट नहीं जलाई, जिससे हादसा हुआ। पूंजीपथरा पुलिस ने धारा 285, 106(1) बीएनएस और 122, 177 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन