फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people died after being hit by an unknown vehicle in Sakti district

CG Road Accident: बाइक पर जा रहे थे दो भाई और एक दोस्त, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर; तीनों की मौत

Sat, 17 Jun 2023 07:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

सक्ती जिले में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई और एक दोस्त की मौत हो गई है। दोनों युवक ग्राम रनपोटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Three people died after being hit by an unknown vehicle in Sakti district
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार 3 युवक थाना हसौद से अपने घर ग्राम भेड़ी कोना मार्ग से जा रहे थे। मृतकों की पहचान शनि चौहान उम्र 25, अनिल चौहान उम्र 21 साल दोनों सगे भाई और होशन दास वैष्णव उम्र 26 साल दोस्त तीनों की मौत हो गई है। तीनों युवक ग्राम रनपोटा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार, शनि चौहान और अनिल चौहान दोनों सगे भाई हैं। उसके साथ में एक युवक होशन दास उन दोनों का दोस्त है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर हसौद आए हुए थे। अनिल चौहान जोकि किसी नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने के मामले में संदेही होने पर पुलिस ने पकड़ा था। रात को थाने में रखने के बाद सुबह जब अनिल चौहान की मां, बड़ा भाई शनि चौहान और दोस्त होशन दास एक बाइक से थाने पहुंचे थे। जिसके बाद सुबह पुलिस वालों ने संदेही अनिल चौहान को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर रनपोटा जाने के लिए निकले थे। तीनों भेड़ीकोना गांव से होते हुए रनपोटा की और जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे तीनों सड़क किनारे एक दूसरे से दूर जा गिरे। दोनों भाईओं को उपचार के लिए मालखरौदा भेजा गया। वहीं होशन दास को डभरा अस्पताल भेजा गया था। अनिल चौहान और शनि चौहान को डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित किया। वहीं डभरा में उपचार के दौरान होशन दास की भी मौत हो गई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हसौद थाना प्रभारी कमल मिश्रा ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आस पास के लोगो से पूछताछ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed