{"_id":"643feefdcc459b856d0e7101","slug":"three-including-two-minors-arrested-for-stealing-paddy-purchase-center-in-balodabazar-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"BalodaBazar: धान खरीदी केंद्र में चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार; एलईडी सहित 48 हजार का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BalodaBazar: धान खरीदी केंद्र में चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार; एलईडी सहित 48 हजार का माल बरामद
Wed, 19 Apr 2023 07:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Apr 2023 07:09 PM IST
सार
धान खरीदी केंद्र के शटर का ताला तोड़कर तराजू, बाट, पल्ला, एलईडी लाइट और 11 तिरपाल करीब 48 हजार रुपये के चोरी कर लिए थे। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने धान खरीदी केंद्र चोरी मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। इनके बाद से चोरी किया गया तराजू, एलईडी लाइट सहित 48 हजार रुपये का माल बरामद हुआ है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भाटापारा सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियां ने ग्राम जांगड़ा के धान खरीदी केंद्र के शटर का ताला तोड़कर तराजू, बाट, पल्ला, एलईडी लाइट और 11 तिरपाल करीब 48 हजार रुपये के चोरी कर लिए थे। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में भाटापारा में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास झुग्गी बस्ती निवासी जीराखन उर्फ कोंदा चतुर्वेदी (19) और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने के साथ ही आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन