{"_id":"631620912e1504161176914c","slug":"three-feared-drowned-in-kharun-river-in-chhattisgarh-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: खारुन नदी में तीन के डूबने की आशंका, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: खारुन नदी में तीन के डूबने की आशंका, तलाशी अभियान जारी
Mon, 05 Sep 2022 09:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:45 PM IST
सार
पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया है, लेकिन अभी तक तीनों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को नहाते समय एक स्कूल शिक्षक और उसके दो भतीजों के खारुन नदी में डूबने गए। उनकी तलाश की जा रही है। धरसिनवा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शिवेंद्र राजपूत ने कहा कि घटना सुबह मुर्रा गांव में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नहाते समय 15 वर्षीय हरजीत भारती डूबने लगा। उसके स्कूल शिक्षक चाचा लखन लाल बंजारे (60) और शेखर बंजारे (26) ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नदी के तेज धारा में बह गए।
विज्ञापन
राजपूत ने कहा कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया है, लेकिन अभी तक तीनों का पता नहीं चल पाया है।