फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thief B.Tech degree holder, bike theft arrested in Raipur CG

ये बाइक शोरूम नहीं चोरी का माल है: चोर निकला बीटेक डिग्रीधारी; पहले करता था इंजीनियर की नौकरी, गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली चोरी की खबर सामने आया है। बीटेक डिग्रीधारी ने शहर के अलग-अलग जगहों से 40 से अधिक बाइक चोरी चोरी की है। चोर इससे पहले इंजीनियर की नौकरी करता था। मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Thief B.Tech degree holder, bike theft arrested in Raipur CG
ये बाइक शोरूम नहीं चोरी का माल है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली चोरी की खबर सामने आया है। बीटेक डिग्रीधारी ने शहर के अलग-अलग जगहों से 40 से अधिक बाइक चोरी चोरी की है। चोर इससे पहले इंजीनियर की नौकरी करता था। मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है। ये चोर बहुत ही शातिर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के 40 बाइक की कीमत लगभग 15 लाख रुपए जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 41(1+4)जा.फौ./379 रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन




शातिर चोर बाइक को एक जगह से चोरी करके दूसरे जगह पर जाकर पहली बाइक को उसी जगह पर छोड़कर दूसरी जगह में खड़े बाइक को चोरी कर ले जाता था। चोर बीटेक की पढ़ाई किया है। इससे पहले इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। ऑफलाइन रेपिडो में चोरी किए गए दोपहिया गाड़ियों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने का काम करता था। खुद भी यूज करता था।
विज्ञापन


15 लाख रुपए की बाइक जब्त
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी खरोरा थाना, रायपुर निवासी राहुल वर्मा 31 साल को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके निशानदेही पर  कब्जे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन जिसकी कीमती लगभग 15 लाख रुपए जब्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन थानों में FIR दर्ज
आरोपी राहुल वर्मा चोरी के 2 नग दोपहिया वाहन में आजाद चौक थाना , 3 नग सिविल लाइन थाना, 2 नग  खम्हारडीह थाना, 3 नग कोतवाली थाना , 2 नग न्यू राजेन्द्र नगर थाना, 1 नग देवेन्द्र नगर थाना, सरस्वती नगर, पंडरी और जीआरपी थाना रायपुर में धारा 379 का रिपोर्ट दर्ज है। चोरी की शेष 24 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के खिलाफ अलग से थाना कोतवाली में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed