फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   These trains passing through Raipur from April 19 to 21 will remain cancelled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 19 से 21 अप्रैल तक रायपुर से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई का रूट बदला

Sat, 15 Apr 2023 04:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 04:49 PM IST
सार

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें। रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। अगर आप 19, 20, 21 अप्रैल को ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
These trains passing through Raipur from April 19 to 21 will remain cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें। रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। अगर आप 19, 20, 21 अप्रैल को ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, रायपुर स्टेशन के ए केबिन और डी केबिन के बीच उरला गेट में ओवरब्रिज निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रूट से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। 21 अप्रैल को ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाएगा। 8 घंटे 20 मिनट का ब्लॉक करके निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के दौरान कुछ ट्रेनें निर्धारित समय पर विलंब से रवाना होंगी। इसकी जानकारी इस प्रकार है। 

विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल 

  • 21 अप्रैल को रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 21 अप्रैल को रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08703/08704 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी। 


 देर से रवाना होने वाली गाड़ियां

  • 19 अप्रैल को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी। 
  • 20 अप्रैल को भगत की कोठी  से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर  एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी। 
  • 20 अप्रैल को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 20 अप्रैल को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 21 अप्रैल को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 20 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 1घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 21 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।  
  • विज्ञापन
  • 21 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 21 अप्रैल को केवटी से चलने वाली 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 21 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08815 रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेजर स्पेशल 1 घंटे देरी से रवाना होगी। 

     
बीच में खत्म होने वाली गाड़िया

  • 21 अप्रैल को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल को दुर्ग में खत्म होगी।
  • 21 अप्रैल, 2023 को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08705 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल को दुर्ग में खत्म होगी।


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी

  • 20 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर- जबलपुर –कटनी होकर रवाना होगी। यह गाड़ी गोंदिया –उसलपुर –कटनी के बीच रद्द रहेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed