फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   There is no possibility of changing ticket in BJP BJP State President

Gariaband: BJP में टिकट बदलने की संभावना नहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है

Sat, 09 Sep 2023 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा की बैज स्वयं सांसद है, लोकसभा की कार्यसूची जारी होगी तो लोकसभा के बहस और चर्चा के विषय में भी पता चल जाएगा। अभी से किस बात की बौखलाहट है।

विज्ञापन
There is no possibility of changing ticket in BJP BJP State President
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : वीडियो ग्रैब(सोशल मीडिया)

विस्तार

राजिम विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घटन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया के सामने कई बयान दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का कटाक्ष भी किया और साथ ही भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार को लेकर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने भ्रष्टचार का गढ़ बना दिया है। विकास के सारे काम ठप्प है। पांच साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बदहाल बना दिया। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को तरह-तरह से परेशान कर रही है। कंकड़ पत्थर वाली वर्मी कंपोस्ट लेने मजबूर कर रही। बिजली कनेक्शन के नाम पर परेशान कर रही है।

विज्ञापन

 

नाराज को माना लिया जाएगा, बदलने की संभावना नहीं

प्रदेश अध्यक्ष साव ने यह भी कहा कि टिकट घोषणा के बाद जरूर कुछ लोग नाराज है लेकिन यह पार्टी परिवार के बीच का मामला है। इसे बातचीत कर सुलझा लेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार में सुलह हो जाती है। हम सब मिलकर रोहित साहू को जिताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया की टिकट बदलने की अब कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण कांग्रेस की विफलता 

धर्मांतरण को लेकर का कहा की भाजपा इसमें कभी राजनीति नही करती, लेकिन कांग्रेस के राज में जिस प्रकार समूचे प्रदेश में धर्मातरण का खेल चल रहा है, नारायणपुर में घटना सामने आई, ये सरकार धर्मान्तरण को संरक्षण दे रही है। जिस प्रकार आदिवासी समाज इसके विरोध में सामने आया ये कांग्रेस के विफलता का प्रमाण है। लेकिन भूपेश सरकार ने तो आदिवासियों को जेल डाल दिया। ये सरकार धर्मान्तरण को बढ़ावा देकर सनातन को मिटाने में लगी है।

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान का जवाब 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा की बैज स्वयं सांसद है, लोकसभा की कार्यसूची जारी होगी तो लोकसभा के बहस और चर्चा के विषय में भी पता चल जाएगा। अभी से किस बात की बौखलाहट है।

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर कटाक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भी कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इंडिया का विवाद कांग्रेस ही लेकर आई है। भारत नाम से कांग्रेस को शुरू से दर्द होता है। इन्हे न संविधान से मतलब है, न देश से मतलब है। उन्होंने कहा कि अब तो उन्हें सनातन से भी दर्द होने लगा है। सनातन को लेकर जिस प्रकार से बयानबाजी हो रही है उससे तो यही लगता है कि घमंडिया गठबंधन के एजेंडे में है की सनातन का अपमान करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed