फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   There is no gynecologist in Balrampur Ramanujganj Government Hospital for 18 months

CG: बलरामपुर रामानुजगंज शासकीय अस्पताल में 18 माह से नहीं है स्त्री रोग विशेषज्ञ, मरीजों को हो रही परेशानी

Tue, 21 Jan 2025 07:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Tue, 21 Jan 2025 07:27 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला चिकित्सालय में विगत 18 महीने से स्त्री एवं प्रसूति रोगी विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं रहने से प्रत्येक माह 20 से 30 ऑपरेशन से डिलीवरी के मरीजों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
There is no gynecologist in Balrampur Ramanujganj Government Hospital for 18 months
बलरामपुर रामानुजगंज जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला चिकित्सालय में विगत 18 महीने से स्त्री एवं प्रसूति रोगी विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं रहने से प्रत्येक माह 20 से 30 ऑपरेशन से डिलीवरी के मरीजों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने से प्रतिदिन ओपीडी में पहुंचने वाले महिला मरीजों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में जल्द स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के पदस्थापन की आवश्यकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय में प्रत्येक माह नॉर्मल डिलीवरी 80 से 85 की संख्या में होती है। वहीं, प्रत्येक माह करीब 20 से 30 डिलीवरी के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होती है, लेकिन विगत 18 महीने से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं रहने कारण मरीज को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में जिले के दूरस्थ विकासखंडों से मरीज पहुंचते हैं, लेकिन स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ नहीं होने कारण उन्हें अंबिकापुर का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण कई बार डिलीवरी के मरीजों की स्थिति बिगड़ जाती है तो ऐसी स्थिति में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है, लेकिन नहीं रहने से काफी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ जाता है। यहां से अंबिकापुर जाने में सड़क खराब और दूरी के कारण मरीज की स्थिति खराब होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर रामानुजगंज जिले में जिला चिकित्सालय सहित तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़, रघुनाथनगर एवं राजपुर हैं। वहीं, सिविल हॉस्पिटल रामानुजगंज वाड्रफनगर एवं कुसमी है। 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 129 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन पूरे जिले में वर्तमान में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से काफी परेशानी का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है।


इस संबंध में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन शशांक गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर एवं सीएमएचओ के निर्देश पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के भर्त्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। प्रयास किया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी जिला चिकित्सालय जल्द दूर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed