फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft in transporter house in Raigarh

CG: परिवार के साथ प्रयागराज गए ट्रांसपोर्टर के घर में चोरी, ताला तोड़कर गहने चुरा ले गए चोर

Wed, 05 Feb 2025 12:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 12:52 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में हजारों के सोने के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Theft in transporter house in Raigarh
पुलिस चौकी खरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरसिया क्षेत्र के वार्ड नं-9 कमलाकर गली निवासी रमन झा ने खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि 31 जनवरी की रात साढ़े 11 बजे समस्त परिवार प्रयागराज गए हुए थे, जहां से कल सुबह अपने घर पहुंचने पर उसने देखा कि उपर वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए जब अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। 

विज्ञापन


चोरों के द्वारा सूने मकान को निशाना बनाते हुए आलमारी में रखे सोने का दो मंगलसूत्र कीमत 40 हजार, सोने का कान का लटकन कीमत 30 हजार, दो सोने की अंगूठी कीमत 13 हजार, एक सोने का ब्रेसलेट कीमत 2 हजार, सोने का चूड़ी एक जोड़ी कीमत करीब 10 हजार। कुल 95 हजार के सोने के जेवरातों की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आसपास पतासाजी करने पर पड़ोसियों ने बताया कि तीन फरवरी की शाम 6-7 बजे उनके घर का दरवाजा बंद था। तीन फरवरी की रात 8 बजे से 4 जनवरी की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए होंगे। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद खरसिया चैकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ए) 331(4) बी.एन.एस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed