Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teacher molests 7th-grade student under the guise of tuition; police file case; accused teacher absconds

ट्यूशन के बहाने गुरु की घिनौनी हरकत: 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी शिक्षक फरार

Wed, 29 Oct 2025 08:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Oct 2025 08:04 PM IST
सार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन शिक्षक ने अपनी नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Teacher molests 7th-grade student under the guise of tuition; police file case; accused teacher absconds
सिविल लाइन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन शिक्षक ने अपनी नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को दी, जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खरमोरा कॉलोनी निवासी एक निजी शिक्षक घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। सातवीं कक्षा की छात्रा रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी। पढ़ाई खत्म होने पर अन्य बच्चे चले गए, तभी शिक्षक ने उसे यह कहकर रोक लिया कि वह उसे कुछ समझाना चाहता है। इसी दौरान उसने छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। घटना की शिकायत परिजन तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

बताया गया कि पीड़िता की उम्र लगभग 13 वर्ष है और वह निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। वहीं आरोपी शिक्षक विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि ट्यूशन के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed