Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surajpur Teacher House Robbery Badi Gang Six Arrested CCTV Footage

सूरजपुर: में शिक्षक के घर डकैती का खुलासा, 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से बादी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 11:19 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 08 Nov 2026 11:19 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षक के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बादी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। उनके कब्जे से 1.40 लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल कार, चाकू और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Surajpur Teacher House Robbery Badi Gang Six Arrested CCTV Footage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर पुलिस ने जिले के सलका गांव में एक शिक्षक के घर हुई डकैती का खुलासा करते हुए बादी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,40,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, एक चाकू, लूटा गया मोबाइल फोन और छह अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं। भटगांव थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


चाकुओं की नोक पर की डकैती
सलका निवासी शिक्षक राधेश्याम सिंह (35 वर्ष) 27 अक्तूबर की रात लगभग 1:30 बजे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उसी दौरान नकाबपोश डकैत घर के मुख्य द्वार के चैनत का ताला खोलकर भीतर दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने एक बच्चे के गले पर चाकू अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देकर नकदी और जेवरात की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी में रखे 1.5 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संदिग्धों की तलाश के लिए इलाके के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान एक संदेहास्पद मारुति स्विफ्ट डिजायर कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान स्थापित की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अदालत से भेजे गए जेल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बतौली के ग्राम पोकसरी निवासी 35 वर्षीय हुल्लेश्वर दास, सीतापुर के जामडीह निवासी 26 वर्षीय देवकरण दास उर्फ विजय दास, बतौली के ग्राम झरगांवा निवासी 23 वर्षीय विकास दास, 30 वर्षीय शांतुदास, अंबिकापुर के तकिया रोड निवासी 37 वर्षीय शारदा चौहान और प्रतापपुर के ग्राम खोरमा निवासी 25 वर्षीय सोनू कुमारी के रूप में हुई है। भटगांव थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed