{"_id":"6ad5e8894fdbf8df7f0d44ed","slug":"surajpur-saree-theft-gang-12-arrested-rajasthan-women-chhattisgarh-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: साड़ी खरीदने के बहाने दुकान और गोदाम में चोरी, राजस्थान की 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: साड़ी खरीदने के बहाने दुकान और गोदाम में चोरी, राजस्थान की 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार
Mon, 19 Oct 2026 03:23 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:23 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साड़ी खरीदने के बहाने कपड़ा दुकान और गोदाम से चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लटोरी चौकी पुलिस ने राजस्थान की 10 महिलाओं और दो पुरुषों समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 36 हजार रुपये की साड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपुर जिले की लटोरी चौकी पुलिस ने कपड़ा दुकान में साड़ी खरीदने के बहाने चोरी करने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई लगभग 36,000 रुपये मूल्य की साड़ियां बरामद की हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान के बारां जिले की 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह पूरा मामला करवां गांव का है, जहां 17 अक्तूबर की शाम आरोपियों ने एक दुकान और गोदाम से साड़ियों की चोरी की थी।
खरीदारी के बहाने दुकानदार को उलझाया
लटोरी-करवां मार्ग पर स्थित कपड़ा दुकान में 17 अक्तूबर की शाम दो कारों में सवार होकर कुछ महिलाएं पहुंचीं। इन महिलाओं ने दुकान के अंदर प्रवेश करते ही दुकानदार को अलग-अलग किस्म की साड़ियां दिखाने के काम में उलझाए रखा।
विज्ञापन
जब दुकानदार उन्हें साड़ियां दिखाने में व्यस्त था, उसी दौरान महिलाओं ने उसकी नजर बचाकर बहुत ही चालाकी से साड़ियों के बंडल गायब कर दिए। आरोपियों ने दुकान के साथ लगे गोदाम से भी साड़ियों के कई बंडल चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी महिलाएं अपनी कारों में बैठकर मौके से फरार हो गईं।
स्टॉक मिलान से हुआ चोरी का खुलासा
महिलाओं के दुकान से जाने के बाद जब दुकानदार ने अपनी दुकान और गोदाम में रखी साड़ियों के स्टॉक का मिलान किया, तो उसे साड़ियों के कई बंडल गायब मिले। पूरे स्टॉक की जांच करने पर उसे लगभग 36,000 रुपये कीमत की साड़ियां चोरी होने की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद पीड़ित दुकानदार ने लटोरी चौकी पुलिस के पास पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन: 16वीं सदी से चल रही परंपरा,निकलती है राजा की सवारी
बनारस रोड किनारे तंबू से गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि बनारस रोड के किनारे तंबू लगाकर कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष रह रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बनारस रोड पर पहुंचकर तंबू की घेराबंदी की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों के पास से चोरी की गई सभी साड़ियां बरामद हो गईं। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले के रहने वाले दो पुरुषों और 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है।