फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Student commits suicide after being assaulted and videographed in Surguja

सरगुजा: मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी से टूट गया 12वीं का छात्र, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 01 Nov 2026 08:38 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

स्वामी आत्मानंद स्कूल के 17 वर्षीय छात्र अनुपम सोनी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया था और उसे वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने पहले ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Student commits suicide after being assaulted and videographed in Surguja
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा 12 के 17 वर्षीय छात्र अनुपम सोनी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र का शव शनिवार को उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। लगभग एक महीने पहले तीन युवकों ने छात्र के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाए थे और उसका वीडियो बना लिया था। इस घटना के बाद से ही छात्र मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहता था।
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, आज अंतिम संस्कार
सीतापुर के महामाया पारा निवासी अनुपम सोनी शुक्रवार रात को अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे, तब उसका शव फंदे से झूलता मिला। परिजन तुरंत फंदा काटकर उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता धीरज सोनी की कस्बे में आभूषणों की दुकान है। अनुपम के एक भाई और एक बहन राजस्थान के कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके सरगुजा पहुंचने के बाद रविवार को छात्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


मारपीट और वीडियो बनाने से आहत था छात्र
मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले तीन युवकों ने अनुपम के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया था और किसी से शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी थी। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस अपमानजनक घटना के बाद छात्र ने कुछ समय के लिए स्कूल जाना बंद कर दिया था। हालांकि, उसने हाल के दिनों में दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था, लेकिन वह लगातार चुपचाप और तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन
सीतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीतापुर के थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि छात्र की मृत्यु संभवतः रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच हुई है। परिजनों ने अभी किसी पर नया आरोप नहीं लगाया है। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आत्महत्या का संबंध पूर्व में हुई मारपीट की घटना से है या इसका कोई अन्य कारण है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed