फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Temperature will rise in state for two days, light to moderate rain is likely at some places in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 2 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Sun, 01 Nov 2026 09:24 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Nov 2026 09:24 AM IST
सार

अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जानिए रायपुर समेत प्रदेश के मौसम का ताजा हाल।

विज्ञापन
Temperature will rise in state for two days, light to moderate rain is likely at some places in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ वेदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में भी हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं और दिन भर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश जशपुर जिले के मनोरा में दर्ज हुई। कुनकुरी तथा बलरामपुर जिले के कुसमी में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा।
विज्ञापन


कल तूफान की आशंका
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र 31 अक्तूबर को अवदाब में बदल गया। यह श्री विजयपुरम से लगभग 330 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में इसके गहरे अवदाब और उसके बाद चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी। अनुमान है कि 2 नवंबर की शाम तक यह आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed