फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Strict instructions to marriage palace operators to prevent traffic jams on VIP Road during wedding season

Raipur News: वीआईपी रोड पर शादी सीजन में जाम रोकने की तैयारी, होटल–मैरिज पैलेस संचालकों को सख्त निर्देश

Fri, 13 Feb 2026 07:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Feb 2026 07:22 PM IST
सार

बैठक में करीब 30 होटल और मैरिज पैलेस संचालक शामिल हुए। यातायात पुलिस ने साफ किया कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में परिसर के बाहर सड़क पर बारात निकालने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
Strict instructions to marriage palace operators to prevent traffic jams on VIP Road during wedding season
होटल–मैरिज पैलेस संचालकों को सख्त निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में शादी सीजन में वीआईपी रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) विवेक शुक्ला ने वीआईपी रोड पर संचालित होटल और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


बैठक में करीब 30 होटल और मैरिज पैलेस संचालक शामिल हुए। यातायात पुलिस ने साफ किया कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में परिसर के बाहर सड़क पर बारात निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही पार्किंग क्षमता के अनुरूप ही बुकिंग लेने और मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग नहीं कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


क्यों जरूरी हुई सख्ती
फरवरी से अप्रैल-मई तक शादी समारोहों के चलते वीआईपी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क पर बारात निकालने और होटल के बाहर बेतरतीब वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ माना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में उपस्थित संचालकों ने पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए गए प्रमुख निर्देश
  • पार्किंग क्षमता के अनुसार ही विवाह समारोह की बुकिंग।
  • किसी भी परिस्थिति में परिसर के बाहर बारात नहीं।
  • मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े न हों, इसके लिए कम से कम दो गार्ड तैनात करना अनिवार्य।
  • बारात का आयोजन होटल या मैरिज पैलेस परिसर के भीतर ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed