फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Strict checking in the capital has an impact: 75 lakh rupees in cash seized from an Activa in Samta Colony

राजधानी में सख्त चेकिंग का असर: समता कॉलोनी में एक्टिवा से 75 लाख नकद जब्त, पूछताछ जारी

Sat, 28 Feb 2026 01:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Feb 2026 01:30 PM IST
सार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम ने समता कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक युवक से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन
Strict checking in the capital has an impact: 75 lakh rupees in cash seized from an Activa in Samta Colony
युवक से पूछताछ जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में चल रहे विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम ने समता कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक युवक से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन


27 फरवरी को एमसीपी प्वाइंट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक एक्टिवा को रोका गया। वाहन में रखे बड़े बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली। वाहन चला रहे युवक ने अपना नाम मिलन शर्मा (25) बताया, जो समता कॉलोनी का निवासी है।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार उसके बयान भी स्पष्ट नहीं थे। इसके बाद टीम ने 75 लाख रुपये, चार मोबाइल फोन और वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है और सूचना आयकर विभाग को भेजी गई है। अब आयकर विभाग नकदी के स्रोत और संभावित वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed