फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Strict action against drunk drivers in Raipur, two bus drivers caught, 53 vehicles seized in 10 days

Raipur News: रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, दो बस चालक पकड़े गए, 10 दिन में 53 वाहन जब्त

Sat, 22 Nov 2025 03:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 22 Nov 2025 03:18 PM IST
सार

रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में चल रहे विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत पिछले दस दिनों में पुलिस ने कुल 53 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
Strict action against drunk drivers in Raipur, two bus drivers caught, 53 vehicles seized in 10 days
रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में चल रहे विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत पिछले दस दिनों में पुलिस ने कुल 53 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए हैं। कार्रवाई में 29 कार, 14 मोटरसाइकिल, 7 मालवाहक वाहन, 1 ई-रिक्शा और दो यात्री बसें शामिल हैं।
विज्ञापन


यह अभियान एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत देर रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक पुलिस शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे में वाहन चलाना सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह है, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन


इसी अभियान के दौरान भाठागांव बस स्टैंड पर गुरुवार देर रात दो बस चालकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। शर्मा बस सर्विस की रायपुर से सरायपाली चलने वाली बस के चालक की जांच में 124 mg/100 ml शराब की मात्रा पाई गई, जबकि मां भगवती बस सर्विस की राजिम-रायपुर रूट वाली बस के चालक में 57 mg/100 ml की पुष्टि हुई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दोनों बसों को तुरंत जब्त कर लिया और यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में अब तक 1432 चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाता है जहां उनके खिलाफ 10 से 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके साथ ही उनका लाइसेंस भी निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed