{"_id":"643ec4ebd15846b7360f1174","slug":"speakers-will-be-selected-in-chhattisgarh-congress-leaders-get-responsibility-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा वक्ताओं का चयन, नेताओं को मिली जिम्मेदारी, PCC चीफ लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा वक्ताओं का चयन, नेताओं को मिली जिम्मेदारी, PCC चीफ लेंगे बैठक
Tue, 18 Apr 2023 09:57 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 09:57 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर वक्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए 33 सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला, चेयरमैन, कांग्रेस संचार विभाग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर वक्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए 33 सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस संबंध में 20 अप्रैल को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम बैठक लेंगे। समय-समय पर वक्ताओं के चयन होने की जानकारी दी जाएगी। हर जगह से अधिकतम 10 लोगों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से विभिन्न समसामयिक विषयों पर पार्टी का पक्ष , नुक्कड़ सभाओं, सार्वजनिक स्थानों पर रखने के लिए वक्ताओं का चयन किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस नेताओं को जिलेवार वक्ता चयन की जवाबदारी सौंपी है। इसके समन्वयक सुशील आनंद शुक्ला बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कमेटी के ये हैं सदस्य
वहीं सदस्यगणों में राजनांदगांव जिला राजेन्द्र तिवारी, रायपुर जिला सुरेन्द्र शर्मा, जयवर्धन बिस्सा, बस्तर जिला आर.पी. सिंह, कवर्धा जिला महेन्द्र छाबड़ा, कांकेर जिला गीतेश गांधी, दुर्ग जिला धनंजय सिंह ठाकुर, सक्ती जिला घनश्याम राजू तिवारी, कोरबा जिला अभय नारायण राय, बिलासपुर जिला सुबोध हरितवाल, जशपुर जिला हरेराम तिवारी, जांजगीर-चाम्पा जिला विकास तिवारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अमित श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर जिला कमलजीत पिंटू, दन्तेवाड़ा जिला अजय देशमुख, मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिला संदीप साहू, धमतरी जिला प्रकाश मणी वैष्णव, सत्य प्रकाश सिंह, कोरिया जिला कृष्ण मुरारी तिवारी, महासमुन्द जिला सुरेन्द्र वर्मा, रायगढ जिला शशि भगत, सरगुजा जिला विभोर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
अन्य सदस्यों में बलौदाबाजार के लिए नितिन भंसाली, बालोद जिला विकास बजाज, मुंगेली जिला वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, बेमेतरा जिला शारिक रईस खान, ऋषभ चंद्राकर, सूरजपुर जिला रवि ग्वालानी, गरियाबंद जिला अजय साहू, सुकमा जिला राजेश दीवान, बलरामपुर जिला रामकृष्ण ओझा, कोंडागाँव जिला सुनील गोस्वामी, नारायणपुर जिला नीशू त्रिवेदी, बीजापुर जिला रंजीत बख्शी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला अनिल चौहान, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला रूपेश दुबे शामिल हैं।